भारत में Fixed Dose Combinations (FDC) दवाओं पर लगातार बैन लग रहे हैं, क्योंकि ये पब्लिक हेल्थ के लिए बड़ा खतरा हैं। CDSCO और DTAB (Drugs Technical Advisory Board) की रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कॉम्बिनेशन बिना ठोस वैज्ञानिक वजह के बनाए जाते हैं, जिससे रोगियों को अनावश्यक side effects, Advers Drugs Reaction (ADRs), Organ damage और Antibiotic resistance जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ये दवाएं अक्सर मार्केटिंग के लिए बनाई जाती हैं, न कि मरीज की भलाई के लिए।
Fixed Dose Combinations (FDC) दवाओं की दुनिया में बहुत चर्चा है FDC पर लगने वाले बैन के बारे में। लोग पूछ रहे हैं – FDC क्या है? क्यों बैन लग रहे हैं? CDSCO की लेटेस्ट लिस्ट क्या है? और 2026 में क्या नया हुआ? अगर आप भी इन सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। हम यहां FDC ban in India की पूरी सच्चाई बताएंगे – सरकारी नियमों, कारणों, प्रमुख बैन की लिस्ट और प्रभाव के साथ। (जनवरी 2026 तक की जानकारी पर आधारित, CDSCO और स्वास्थ्य मंत्रालय से)। अफवाहों पर विश्वास न करें, सही जानकारी लें और सेहत का ख्याल रखें!
Fixed Dose Combinations (FDC) क्या है?
FDC वो दवाएं हैं जहां दो या ज्यादा Active Ingredients (सक्रिय तत्व) को एक ही tablets, capsules, Syrup या injection में मिलाकर बनाया जाता है। जैसे – Painkiller + anti-inflammatory + muscles relaxant एक साथ।
- फायदे: आसान इस्तेमाल, कम खर्च, बेहतर कंप्लायंस (रोगी दवा नियमित लेता है)।
- नुकसान: अगर कॉम्बिनेशन irrational (बिना वैज्ञानिक वजह वाला) हो, तो साइड इफेक्ट्स बढ़ सकते हैं – जैसे liver damage, antibiotics resistance या allergic Reaction।
READ MORE- Paracetamol Banned in India? सच्चाई क्या है
भारत में FDC पर बैन क्यों लगते हैं?
भारत में CDSCO (Central Drugs Standard Control Organisation) और DTAB (Drugs Technical Advisory Board) FDC की जांच करती हैं। अगर कोई Combinations:-
- Irrational हो (कोई therapeutic justification नहीं)।हेल्थ रिस्क बढ़ाता हो (जैसे Liver/Kidney damage, addiction)।
- safety/efficacy के ट्रायल्स न हुए हों।तो Drugs & Cosmetics Act, 1940 की Section 26A के तहत बैन लगता है। Kokate Committee (2013 से) और अन्य experts ने हजारों FDC रिव्यू किए।
परिणाम: 500+ FDC बैन हो चुके हैं। वजह – पब्लिक हेल्थ प्रोटेक्शन, antibiotics resistance रोकना और ग्लोबल स्टैंडर्ड्स फॉलो करना।
प्रमुख FDC Bans की लिस्ट और डिटेल्स (CDSCO Banned FDC List)
1. जनवरी 2026:
दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रिपल-ड्रग डायबिटीज FDC पर बैन बहाल किया- दिल्ली हाई कोर्ट ने 2018 के बैन को बहाल किया –
- खासकर Type 2 डायबिटीज के लिए ट्रिपल कॉम्बिनेशन: Glimepiride + Pioglitazone + Metformin।-
- वजह: सेफ्टी रिस्क्स (hypoglycemia, लिवर इश्यूज), कोई वैज्ञानिक justification नहीं, इंटरनेशनल रेगुलेटर्स ने अप्रूव नहीं किया।-
- प्रभाव: ये दवाएं अब न्यू ड्रग्स की तरह ट्रायल्स से गुजरनी होंगी। कोर्ट ने कहा – पब्लिक हेल्थ के लिए रिस्क रोकना जरूरी है।
READ MORE- भारत में Nimesulide tablets पर क्यों लगा प्रतिबंध
2. अप्रैल 2025:
- 35 अनअप्रूव्ड FDC पर बैन- CDSCO ने 35 FDC बैन किए, जो स्टेट लेवल पर अप्रूव्ड थे लेकिन सेंट्रल अप्रूवल नहीं था (NDCT Rules 2019 का उल्लंघन)।-
- Example-
- Dapagliflozin + Glimepiride + Metformin (डायबिटीज) – Cilnidipine + Metoprolol Succinate (हाई ब्लड प्रेशर)
- Etodolac + Paracetamol + Chlorzoxazone (पेन रिलीफ + मसल रिलैक्सेंट)
- Nefopam Hydrochloride + Paracetamol (पेनकिलर) – Cefixime + Ofloxacin + Lactic Acid Bacillus (एंटीबायोटिक + प्रोबायोटिक)
- Tamsulosin + Finasteride (प्रोस्टेट)
- Bisoprolol + Cilnidipine (BP)
- Trypsin-Chymotrypsin + Diclofenac (इंफ्लेमेशन)
- Dextromethorphan + Phenylephrine + Diphenhydramine (खांसी/जुकाम)
- वजह: सेफ्टी/एफिकेसी चेक नहीं, रिस्क जैसे एलर्जी, GI इश्यूज, AMR (एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस)।
- प्रभाव: छोटे मैन्युफैक्चरर्स पर असर, लेकिन बड़े फार्मा कंपनियां इनोवेशन की तरफ बढ़ेंगी।
READ MORE- भारत में Nimesulide + Paracetamol Tablets पर प्रतिबंध
3. अगस्त 2024:
- 156 FDC पर बड़ा बैन- कुल 156 FDC बैन (Notification S.O. 3285(E) से S.O. 3440(E))।- Example:
- Aceclofenac + Paracetamol (पेनकिलर)
- Mefenamic Acid + Paracetamol Injection
- Cetirizine + Paracetamol + Phenylephrine (कोल्ड/एलर्जी)
- Levocetirizine + Phenylephrine + Paracetamol
- Tramadol + Paracetamol + Caffeine + Taurine
- Camylofin Dihydrochloride + Paracetamol
- Naproxen + Esomeprazole / Pantoprazole (पेन + एसिडिटी)
- वजह: Irrational, कोई therapeutic value नहीं, रिस्क बढ़ाते हैं।- इसके अलावा, अगस्त 2024 में ही S(+) Etodolac + Paracetamol पर अलग बैन।
4. जून 2023:
- 14 FDC पर बैन (मुख्यतः खांसी सिरप)
- Example:
- Pholcodine + Promethazine
- Chlorpheniramine Maleate + Codeine Phosphate + Menthol
- Dextromethorphan + Chlorpheniramine + Guaiphenesin + Ammonium Chloride
- Bromhexine + Dextromethorphan + Ammonium Chloride + Menthol
- वजह: Addiction risk (कोडीन से), irrational।
5. पुराने बैन (2016-2019)
- 2016: 344 FDC बैन (जैसे Promethazine Oral Solution, Kofexmalin Baby Cough Syrup)।
- 2018: 328 FDC बैन (एंटीबायोटिक्स, पेनकिलर्स)।
- 2019: 80+ FDC।
- कुल: 500+
FDC अब तक बैन। FDC Bans के प्रभाव और सलाह-
- फार्मा इंडस्ट्री पर: भारत का ₹1.3 ट्रिलियन फार्मा मार्केट में FDC 40-50% हैं। बैन से छोटे प्लेयर्स प्रभावित, लेकिन क्वालिटी सुधार होगी।
- रोगियों के लिए: सुरक्षित दवाएं मिलेंगी, लेकिन डॉक्टर से पूछकर ही लें। Standalone दवाएं (सिंगल इंग्रीडिएंट) ज्यादातर सुरक्षित हैं।
- सलाह: हमेशा डॉक्टर/फार्मासिस्ट से कंसल्ट करें। अफवाहों से बचें – PIB या CDSCO से चेक करें।
FAQs: FDC ban in India
1. FDC ban क्या है और क्यों जरूरी?
FDC ban वो नियम है जहां irrational कॉम्बिनेशन दवाओं पर रोक लगती है। जरूरी क्योंकि ये रिस्क कम करता है और पब्लिक हेल्थ बचाता है।
2. 2026 में लेटेस्ट FDC ban क्या है?
जनवरी 2026 में दिल्ली HC ने Glimepiride + Pioglitazone + Metformin (डायबिटीज) पर बैन बहाल किया।
3. CDSCO banned FDC list कहां मिलेगी?
CDSCO वेबसाइट पर – www.cdsco.gov.in → Drugs → FDC → Prohibited FDCs PDFs।
4. क्या सभी FDC बैन हैं?
नहीं, सिर्फ irrational वाले। अप्रूव्ड FDC जैसे Amoxicillin + Clavulanic Acid सुरक्षित हैं।
5. FDC ban से दवाओं की कीमत पर असर?
कुछ दवाएं महंगी हो सकती हैं, लेकिन सुरक्षित अल्टरनेटिव उपलब्ध हैं।
6. क्या Nimesulide FDC बैन है?
हां, Nimesulide + Paracetamol जैसे पुराने बैन हैं। दिसंबर 2025 में high-dose Nimesulide (100mg+) ओरल पर बैन लगा।
7. अफवाहों से कैसे बचें?
ऑफिशियल सोर्स चेक करें – CDSCO, स्वास्थ्य मंत्रालय, PIB। डॉक्टर से सलाह लें।


thank your for this article, keep up the good work
You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!
This article does a great job of presenting information in a clear and approachable way. The tone is neutral and friendly, and the explanations are easy to understand. It’s the kind of content that keeps readers engaged and informed.